OnePlus N6: एक चार्ज में तीन दिन तक चलेगा वनप्लस का यह स्मार्टफोन, भारत में लॉन्च; जानें कीमत-फीचर्स और खासियत

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Tue, 30 Jun 2026 02:34 PM IST
सार

OnePlus N6 launched in India:

अगर आप कम बजट में दमदार बैटरी और भरोसेमेंद परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो वनप्लस आपके लिए एक शानदार विकल्प लेकर आया है। कंपनी ने भारत में अपना सबसे किफायती वनप्लस एन6 लॉन्च कर दिया है।आइए जानते हैं इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशंस और इसमें मिलने वाले खास फीचर्स के बारे में।

OnePlus N6 Launched India 8,000mAh Battery, Dimensity 6360 Apex SoC
वनप्लस N6 लॉन्च - फोटो : amarujala.com

    OnePlus N6 launched in India:

    वनप्लस (OnePlus) ने भारत में अपना बजट-फ्रेंडली डिवाइस वनप्लस N6 (OnePlus N6) आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। पोर्टफोलियो में इसे Nord CE 6 Lite से नीचे जगह मिली है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशंस गैजेट्स लवर्स को चौंका सकते हैं। फोन में 3 दिन चलने वाली 8,000mAh की विशाल बैटरी और मजबूती (MIL-STD-810H) दी गई है। जानिए इस फोन की हर एक बात डिटेल में...

    भारत में OnePlus N6 की कीमत
    भारत में OnePlus N6 की कीमत - फोटो : oneplus

    OnePlus N6 price in India:भारत में कितनी है कीमत और कब शुरू होगी बिक्री?

    वनप्लस N6 को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 22,999 रखी गई है, जबकि 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल लगभग 24,999 में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन फ्रेश मिन्ट और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में आया है।इसकी बिक्री 4 जुलाई 2026 से अमेजन इंडिया पर शुरू हो जाएगी। वहीं, लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को लगभग दो हजार रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा, वहीं प्राइम डे ऑफर में एक हजार रुपये की अतिरिक्त छूट के बाद इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत लगभग 19,999 तक हो सकती है।

    OnePlus N6: एक चार्ज में तीन दिन तक चलेगा वनप्लस का यह स्मार्टफोन, भारत में लॉन्च; जानें कीमत-फीचर्स और खासियत

    OnePlus N6 specifications: इसकी खासियत क्या है?

    इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी मानी जा रही है। इस स्मार्टफोन में आपको 8,000mAh की विशाल बैटरी बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन आराम से 3 दिन तक का बैकअप दे सकता है। इसे चार्ज करने के लिए 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।गेमर्स के लिए इसमें बायपास चार्जिंग (Bypass Charging) दी गई है, जिससे गेम खेलते वक्त फोन गर्म नहीं होता। जरूरत पड़ने पर आप 5W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के जरिए दूसरे गैजेट्स भी चार्ज कर सकते हैं।इसमें 1,600 चार्ज साइकिल का सपोर्ट है, जिसका मतलब है कि पूरे सात साल इस्तेमाल करने के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80% तक बरकरार रहेगी।

    भारत में OnePlus N6 की कीमत
    भारत में OnePlus N6 की कीमत - फोटो : oneplus

    क्या यह स्मार्टफोन मजबूत भी है?

    इस बार मजबूती के मामले में कंपनी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। डैमेज से बचाने के लिए इसमें ArmorShell प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें टफ कॉर्नर्स, एयरबैग कुशनिंग, हार्डनेड ग्लास और एक रीइनफोर्स्ड अल्यूमिनियम फ्रेम मिलता है। इसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है, जो इसे कठिन समय में भी टूटने से बचाता है। साथ ही, धूल और पानी की बौछारों से सुरक्षा के लिए इसे IP65 रेटिंग दी गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें