OnePlus Buds Pro 2 vs AirPods Pro 2: कौन-सी फ्लैगशिप ईयरबड्स है बेस्ट, कीमत से लेकर फीचर्स तक, जानें सबकुछ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 15 Feb 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
OnePlus Buds Pro 2 vs Apple AirPods Pro 2 Which TWS is best know features and details
OnePlus Buds Pro 2 vs AirPods Pro 2: - फोटो : अमर उजाला

    लगभग सभी फ्लैगशिप फोन में हेडफोन जैक खत्म होने के साथ, वायरलेस ईयरबड्स आजकल जरूरी हो गए हैं। हाल ही में वनप्लस ने अपने नए फ्लैगशिप ईयरबड्स OnePlus Buds Pro 2 को लॉन्च किया है। इस बड्स के साथ प्रीमियम साउंड और क्वालिटी का दावा है। ऐसे में AirPods Pro 2 से वनप्लस के इस बड्स की तुलना की जा रही है। यदि आप भी OnePlus Buds Pro 2 vs AirPods Pro 2 को लेकर परेशानी में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको दोनों ईयरबड्स की कीमत से लेकर फीचर्स तक की जानकारी देने वाले हैं। चलिए देखते हैं।

    OnePlus Buds Pro 2
    OnePlus Buds Pro 2 - फोटो : OnePlus

    OnePlus Buds Pro 2 vs AirPods Pro 2: कीमत

    वनप्लस बड्स प्रो 2 को आर्बर ग्रीन और ओब्सीडियन ब्लैक कलर और 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि AirPods Pro 2 को सिंगल व्हाइट कलर और 26,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी एपल बड्स की कीमत वनप्लस से करीब दोगुने से भी ज्यादा है।

    AirPods Pro 2
    AirPods Pro 2 - फोटो : Apple

    OnePlus Buds Pro 2 vs AirPods Pro 2: स्पेसिफिकेशन

    OnePlus Buds Pro 2 में 11mm का वूफर है और 6mm का ट्वीटर मेलोडीबूस्ट डुअल ड्राइवर है जिसे Dynaudio की साझेदारी में तैयार किया गया है। बड्स के साथ ऑटोमेटिक न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए बड्स में ब्लूटूथ 5.3 दिया गया है। वॉटर और डस्ट प्रूफ के लिए इसे IP55 की रेटिंग मिली है। कंपनी के अनुसार, इसके माइक्रोफोन के साथ AI का भी सपोर्ट है। अपने ऑडियो फीचर को लेकर कंपनी का दावा है कि इसके साथ बेस्ट ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा। यूजर के सिर की मूवमेंट के हिसाब से ऑडियो क्वालिटी भी बदलेगी। OnePlus Buds Pro 2 में इंटरनल मेजरमेंट यूनिट (IMU) सेंसर है जो कि थर्ड पार्टी एप को भी सपोर्ट करेगा।

    Apple AirPods Pro 2 के साथ Apple H2 chip मिलती है। इसमें साउंड क्वालिटी को बढ़ाने के लिए लो-डिस्टॉर्शन ड्राइवर का मिलता है। बड्स में न्वाइज कैंसिलेशन भी मिलता है । कंपनी ने दावा किया है कि इसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) को पहले से दोगुना मिलता है। साथ ही एयरपॉड्स में एडैप्टिव ट्रांसपेरेंसी मोड का सपोर्ट है। एयरपॉड्स 2 प्रो के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें पर्सनलाइज स्पेटियल ऑडियो की सुविधा दी गई है। साथ ही बड्स में बिल्ट-इन स्पीकर मिलता है, जिसके इस्तेमाल से यूजर्स फाइंड माय फोन फीचर्स के जरिए अपने एयरपॉड को ढूंढ़ भी सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें