OnePlus 7 की पहली सेल आज, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने पिछले महीने की शुरुआत में OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 को भारत समेत कई देशों में लॉन्च किया था। इनमें से OnePlus 7 प्रो की बिक्री तो पहले के ही रही है, वहीं OnePlus 7 की पहली सेल आज यानि 4 जून से शुरू हो रही है। फोन को आज अमेजन, वनप्लस की वेबसाइट से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा।

OnePlus 7 की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स
सबसे पहले लॉन्चिंग ऑफर्स की बात करें तो इसके साथ जियो की ओर से 9,300 रुपये का फायदा मिल रहा है। वनप्लस 7 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 32,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये है। इनमें से 6 जीबी रैम वाला वेरियंट सिर्फ मिरर ग्रे कलर वेरियंट में मिलेगा, जबकि 8 जीबी रैम वाला वेरियंट आपको मिरर ग्रे और रेड कलर वेरियंट में भी मिलेगा। माय जियो स्टोर, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल जैसे आउटलेट से इस फोन को 14 जून से खरीदा जा सकेगा।

वनप्लस 7 की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.41 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलवकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 6 जीबी व 8 जीबी और 128 जीबी और 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू है।