दुनिया के सबसे तेज प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 7, जानें कीमत

तमाम लीक्स रिपोर्ट्स सामने आने के बाद OnePlus 7 को भी भारत में लॉन्च कर दिया गया है। वनप्लस 7 की लॉन्चिंग वनप्लस 7 प्रो के साथ मंगलवार की रात हुई। वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो की खासियतों की बात करें तो वनप्लस में जहां नॉच डिस्प्ले है, वहीं वनप्लस 7 प्रो में पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलेगा। दोनों फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है।

वनप्लस 7 की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.41 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलवकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 6 जीबी व 8 जीबी और 128 जीबी और 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू है।

वनप्लस 7 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर वाला और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन दोनों मिलेगा।