वनप्लस 6टी के 6 फीचर्स जो इसे बनाते हैं खास, ये रही लिस्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 31 Oct 2018 05:13 PM IST
OnePlus 6T top 6 Features makes it killer
OnePlus 6T

    OnePlus 6T आखिरकार भारत में लांच हो गया है। वनप्लस 6टी को कंपनी ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में लांच किया। इस फोन को वनप्लस ने कई सारे अहम बदलाव के साथ लांच किया है। भारत में वनप्लस 6टी की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है। आइए वनप्लस 6टी के 6 खास फीचर्स के बारे में जानते हैं।

    OnePlus 6T
    OnePlus 6T

    इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

    वनप्लस 6टी कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी ने डिस्प्ले में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इससे पहले वीवो एक्स21 और वीवो वी11 प्रो में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया गया है।

    OnePlus 6T
    OnePlus 6T

    बड़ी डिस्प्ले

    OnePlus 6T में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला 6 का प्रोटेक्शन है। साथ ही इस फोन में वाटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है।