OnePlus 6T McLaren एडिशन हुआ लांच, 10GB रैम से लैस होगा फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 11 Dec 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
OnePlus 6T McLaren Edition launched With 10GB RAM, know Price, Specifications
OnePlus 6T McLaren Edition

    वनप्लस ने ब्रिटेन में अपने नए स्मार्टफोन वनप्लस 6टी का नया एडिशन वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन लांच कर दिया है। वहीं यह फोन भारत में बुधवार को मुंबई में आयोजित एक इवेंट में लांच होगा। OnePlus 6T McLaren एडिशन की खासियतों की बात करें तो इस फोन में 10 जीबी रैम मिलेगी और साथ यह Warp चार्ज 30 को सपोर्ट करेगा। फोन के रियर पैनल पर ग्लास दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फॉर्मुला वन रेसिंग कार में इस्तेमाल होने वाले फाइबर प्लास्टिक से इस फोन का लोगों तैयार किया गया है। फोन के साथ 30 वॉट का चार्जर भी मिलेगा।

    OnePlus 6T McLaren Edition
    OnePlus 6T McLaren Edition

    OnePlus 6T McLaren एडिशन की कीमत

    OnePlus 6T McLaren एडिशन की ब्रिटेन में कीमत GBP 649 यानि करीब 58,800 रुपये है। बता दें कि अमेरिकी बाजार में वनप्लस 6टी के 8GB रैम व 256GB स्टोरेज वाले मिडनाइट ब्लैक वेरियंट की कीमत GBP 579 यानि 52,500 रुपये है। बता दें कि OnePlus 6T का मैकलेरन एडिशन 10 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

    OnePlus 6T McLaren Edition
    OnePlus 6T McLaren Edition

    OnePlus 6T McLaren Edition की स्पेसिफिकेशन

    OnePlus 6T में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 आस्पेक्ट रेशियो 19:5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला 6 का प्रोटेक्शन है। साथ ही इस फोन में वाटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट मिलेगा। फोन में OxygenOS आधारित एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें