Oneplus 11R Vs Pixel 7a: इन चार मामलों में वनप्लस से बेहतर है Pixel 7a! जानें प्रमुख कारण

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 31 May 2023 02:55 PM IST
विज्ञापन
Oneplus 11R vs Pixel 7A Full Comparison Price Camera and Specifications in Hindi
Oneplus 11R Vs Pixel 7a - फोटो : अमर उजाला

    गूगल ने अपने वार्षिक I/O 2023 इवेंट में अपने सबसे सस्ते फोन Pixel 7a को लॉन्च किया है। फोन में Pixel 7a के साथ Pixel 7 और Pixel 7 Pro जैसी ही डिजाइन दी गई है। Pixel 7a में नए प्रोसेसर के साथ नया कैमरा और वायरलेस चार्जिंग दी गई है। इस फोन को 40 हजार रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। इसी कीमत पर वनप्लस का Oneplus 11R भी आता है। लेकिन Pixel 7a कई मायने में Oneplus 11R से बेहतर है। चलिए जानते हैं चार प्रमुख कारण।

    Google Pixel 7a
    Google Pixel 7a - फोटो : अमर उजाला

    फ्लैगशिप कैमरा

    Pixel 7a के साथ 64MP प्राइमरी, 13MP अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सिर्फ इतना ही नहीं कैमरे के साथ गूगल का कमाल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी मिलता है। फोन के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। वहीं Oneplus 11R में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    Oneplus 11R
    Oneplus 11R - फोटो : अमर उजाला

    कॉम्पैक्ट साइज

    Pixel 7a के साथ Oneplus 11R के मुकाबले कॉम्पैक्ट साइज मिलता है। यानी छोटा साइज वाला फोन पसंद करने वालों के लिए यह फोन काफी बढ़िया ऑप्शन हो जाता है। Pixel 7a में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है और इसके साथ HDR का भी सपोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। जबकि Oneplus 11R काफी बड़ी डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 6.74 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें