Oneplus 11 Vs iQoo 11: कौनसा फ्लैगशिप फोन है ज्यादा पावरफुल? कैमरे से लेकर प्रोसेसर तक, जानें सबकुछ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 08 Feb 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
OnePlus 11 vs iQOO 11 detailed comparison who is most powerful
OnePlus 11 vs iQOO 11 - फोटो : सोशल मीडिया

    वनप्लस ने सात फरवरी यानी कल ही अपने सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Oneplus 11 5G को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को 16GB रैम और सबसे फास्ट एंड्रॉयड प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 से लैस किया गया है। हाल ही में आईकू ने भी इसी प्रोसेसर के साथ अपने लेटेस्ट फोन iQOO 11 5G को लॉन्च किया है। इस फोन के साथ 120 वाट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। दोनों स्मार्टफोन की कीमत भी लगभग एक जैसी है। ऐसे में दोनों स्मार्टफोन का तगड़ा मुकाबला देखने मिल रहा है। यदि आप भी नया फ्लैगशिप फोन लेने के बारे में सोच रहे हैं और इन दोनों में से कन्फ्यूज हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको Oneplus 11 Vs iQoo 11 के बारे में सभी डिटेल्स देने वाले हैं।

    OnePlus 11 5G
    OnePlus 11 5G - फोटो : अमर उजाला

    iQOO 11 5G के 8GB + 256GB वेरियंट की कीमत 59,999 रुपये और 16GB + 256GB वेरियंट की कीमत 64,999 रुपये है। फोन अल्फा और लेजेंड दो कलर ऑप्शन में मिलता है।OnePlus 11 5G टाइटन ब्लैक और इंटरनल ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। फोन इसके 8 जीबी के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 56,999 और 16 जीबी के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 61,999 रुपये रखी गई है। फोन 14 फरवरी से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

    iQOO 11 5G
    iQOO 11 5G - फोटो : Amazon

    Oneplus 11 Vs iQoo 11: डिस्प्ले

    iQoo 11 5G के साथ 6.78 इंच की E6 एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है, जिसमें रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और रिजॉल्यूशन 2K है। डिस्प्ले के साथ LTPO 4.0, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, HDR10+, 1.07 बिलियन कलर्स, DCI-P3 कलर गैमोट, 1800 निट्स तक ब्राइटनेस और 1440Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट मिलता है।OnePlus 11 5G को 6.7 इंच की 2K रिजॉल्यूशन वाली एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ LTPO 3.0, (1,440x3,216 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 1,000Hz तक टच सैपलिंग रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट मिलता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें