OnePlus 10T VS iQoo 9T: हर मामले में कौन है बेस्ट फ्लैगशिप फोन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 04 Aug 2022 04:21 PM IST
विज्ञापन
OnePlus 10T VS iQoo 9T in hindi Which is better features specifications camera
OnePlus 10T VS iQoo 9T - फोटो : अमर उजाला

    वनप्लस ने बुधवार को ही अपने फ्लैगशिप फोन OnePlus 10T को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर, 150W की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग और 16 जीबी रैम के साथ पेश किया गया है। इसी के साथ iQoo ने भी एक दिन पहले अपने फ्लैगशिप फोन iQoo 9T को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन में भी स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 150W की सुपरफास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। ऐसे में इस दोनों फोन को लेकर दमदार टक्कर देखने को मिल रही है। यदि आप भी OnePlus 10T VS iQoo 9T को लेकर सोच में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको OnePlus 10T और iQoo 9T फोन के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे। चलिए शुरू करते हैं।

    OnePlus 10T VS iQoo 9T
    OnePlus 10T VS iQoo 9T - फोटो : अमर उजाला

    OnePlus 10T 5G को एंड्रॉयड 12 आधारित OxygenOS 12.1 के साथ लॉन्च किया गया है। OnePlus 10T में 4 nm वाला क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और Adreno 730 ग्राफिक्स का सपोर्ट मिलता है। फोन के प्रोसेसर को 3.2 GHz ऑक्टाकोर (सिंगर कोर- Cortex X2 + 2.75 GHz, ट्रिपल कोर-Cortex A710 + 2 GHz और क्वॉडकोर-Cortex A510) पर ट्यून किया गया है। OnePlus 10T में 16 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन में 4800mAh की डुअल सेल बैटरी और 150W की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।iQoo 9T 5G एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 के साथ आता है। iQoo 9T 5G में भी 4 nm वाला क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और साथ में वीवो की V1+ इमेजिंग चिप और Adreno 730 ग्राफिक्स का सपोर्ट दिया गया है। iQoo 9T 5G के प्रोसेसर को 3.2 GHz ऑक्टाकोर (सिंगर कोर- Cortex X2 + 2.75 GHz, ट्रिपल कोर-Cortex A710 + 2 GHz और क्वॉडकोर-Cortex A510) पर ट्यून किया गया है। फोन में 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन में 4700mAh की डुअल सेल बैटरी और 120W की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

    OnePlus 10T VS iQoo 9T
    OnePlus 10T VS iQoo 9T - फोटो : iQoo

    OnePlus 10T में 6.7 इंच की एचडी प्लस Fluid एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो (1080x2412 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में 950 निट्स की ब्राइटनेस और डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलता है। साथ ही 20.1:9 का आस्पेक्ट रेशयो, 394 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 88.18 प्रतिशत का स्क्रीन टू बॉडी रेशयो देखने को मिलता है। फोन HDR10+ को भी सपोर्ट करता है।iQoo 9Tमें 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस E5 एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और (1,080x 2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आती है। डिस्प्ले में 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी देखने को मिलती है। फोन में 19.8:9 का आस्पेक्ट रेशयो, 388 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 87.51 प्रतिशत का स्क्रीन टू बॉडी रेशयो दिया गया है। इस फोन में भी आपको HDR10+ का सपोर्ट देखने को मिलता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें