OnePlus 10 Pro vs Vivo X80 Pro: कौन किस पर है हर मामले में भारी?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 May 2022 05:04 PM IST
सार

Vivo X80 Pro का मुकाबला OnePlus 10 Pro से है जिसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 66,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 71,999 रुपये है।

विज्ञापन
OnePlus 10 Pro vs Vivo X80 Pro which one is best in all prospective
OnePlus 10 Pro vs Vivo X80 Pro - फोटो : amarujala

    वीवो ने हाल ही में Vivo X80 सीरीज को भारत में लॉन्च की है। इस सीरीज के तहत Vivo X80 और Vivo X80 Pro दो स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। Vivo X80 Pro के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपये है। Vivo X80 Pro का मुकाबला OnePlus 10 Pro से है जिसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 66,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 71,999 रुपये है। OnePlus 10 Pro में जहां स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर है, वहीं Vivo X80 Pro में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि इन दोनों फोन में बेस्ट कौन है?

    Vivo X80 Pro
    Vivo X80 Pro - फोटो : amarujala

    OnePlus 10 Pro vs Vivo X80 Pro: कीमत

    वनप्लस 10 प्रो के 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 66,999 रुपये रखी गई है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के वैरिएंट में भी मिलेगा जिसकी कीमत 71,999 रुपये है। Vivo X80 Pro के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपये है।

    OnePlus 10 Pro 5G
    OnePlus 10 Pro 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    OnePlus 10 Pro vs Vivo X80 Pro: स्पेसिफिकेशन

    OnePlus 10 Pro में एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की QHD+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3216 पिक्सल है। फोन के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है और डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर, 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।Vivo X80 Pro में एंड्रॉयड 12 आधारित OriginOS है। फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस 2K एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें