Nothing phone 2 Vs Oneplus 11R: कौन-सा फोन है आपके लिए बेस्ट, जानें सभी फीचर्स

Nothing Phone 2 भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इसी प्रोसेसर के साथ कुछ समय पहले वनप्लस ने अपने Oneplus 11R को पेश किया है। दोनों फोन लगभग एक जैसी कीमत पर आते हैं। यदि आप भी 50 हजार से कम कीमत में कोई बढ़िया फ्लैगशिप किलर फोन खोज रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस खबर में हम आपको Nothing phone 2 Vs Oneplus 11R के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। चलिए जानते हैं।

Nothing phone 2 Vs Oneplus 11R: कीमत
Nothing Phone 2 व्हाइट और डार्क ग्रे कलर ऑप्शन में आता है। फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये, 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 54,999 रुपये है।वनप्लस 11 आर दो कलर ऑप्शन-सोनिक ब्लैक और गैलेटिक सिल्वर में आता है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये और 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है।

Nothing phone 2 Vs Oneplus 11R: डिस्प्ले और प्रोसेसर
नथिंग फोन 2 में 6.7 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, डिस्प्ले के साथ (120hz-1z) एडेप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले के साथ 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Nothing Phone 2 में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज पैक की गई है।Oneplus 11R में 6.74 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जो 2772×1240 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 1450 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1440 हर्ट्ज हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 100 प्रतिशत DCI P3 कलर गेमोट के साथ आता है। Oneplus 11R में क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर, 16 जीबी तक LPDDR5X रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलता है।