Nokia लाया लंबी बैटरी लाइफ वाला सस्ता टैबलेट, कैमरा और फीचर्स भी हैं शानदार, जानिए कीमत

HMD ग्लोबल के स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया ने अपने नए टैबलेट Nokia T21 को लॉन्च कर दिया है। इस टैब को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। बता दें कि हाल ही में इस टैब को ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया गया है। T20 के सक्सेसर Nokia T21 के साथ UNISOC T612 प्रोसेसर और 10.36 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। टैब के साथ 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Nokia T21 की कीमत
Nokia T21 टैब को ग्रे कलर में पेश किया गया है। टैब के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 32,99,000 इंडोनेशियन रुपये यानी 17 हजार भारतीय रुपये रखी गई है। बता दें कि इस टैब को ग्लोबल मार्केट में लगभग 19,000 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था।

Nokia T21 की स्पेसिफिकेशन
Nokia T21 में 10.36 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो (2000 x1200 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। Nokia T21 में UNISOC T612 प्रोसेसर के साथ Mali-G57 ग्राफिक्स का सपोर्ट मिलता है। टैबलेट एंड्रॉयड 12 पर रन करता है और कंपनी इस पर दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है।
यानी आपको एंड्रॉयड 12 के साथ 13 और एंड्रॉयड 14 भी देखने मिल सकता है। टैब में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है। हालांकि, कंपनी ने इंडोनेशिया में इसे 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज में ही लॉन्च किया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।