Nokia G60 5G vs OnePlus Nord 2T: 30 हजार से कम कीमत में कौनसा फोन है बेस्ट?

स्मार्टफोन ब्रांड नोकिया ने हाल ही में भारत में अपने पहले 5G फोन Nokia G60 5G को लॉन्च किया गया है। इस फोन को 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। फोन के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। इसी कीमत पर वनप्लस का OnePlus Nord 2T भी आता है। ऐसे में इन दोनों फोन का मुकाबला देखने मिल रहा है। चलिए जानते हैं दोनों में से आपके लिए कौन-सा फोन बेस्ट है।

Nokia G60 5G vs OnePlus Nord 2T: कीमत
Nokia G60 5G ब्लैक और आइस कलर में आता है। फोन के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है।OnePlus Nord 2T 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये है। 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है।

Nokia G60 5G vs OnePlus Nord 2T: स्पेसिफिकेशन
Nokia G60 5G एंड्रॉयड 12 के साथ आता है। फोन में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 500 निट्स की ब्राइटनेस, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में Snapdragon 695 5G प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज सपोर्ट मिलता है।OnePlus Nord 2T 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित OxygenOS 12.1 है। इसके अलावा 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और इसके साथ HDR10+ का सपोर्ट है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 है। इसमें मीडियाटेक हीलियो Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।