Nokia 8.1 का 6 जीबी रैम वेरियंट भारत में लांच, जानें कीमत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 01 Feb 2019 10:10 AM IST
Nokia 8.1 Smartphone 6GB RAM Variant launched in India, Know price and specifications
nokia 8.1

    HMD ग्लोबल ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8.1 का 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट लांच कर दिया है। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में नोकिया 8.1 को भारत में पहली बार 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट के साथ लांच किया गया था। नोकिया 8.1 के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की बिक्री अगले सप्ताह से होगी।

    Nokia 8.1
    Nokia 8.1

    Nokia 8.1 की कीमत

    नोकिया के 8.1 स्मार्टफोन के 6GB रैम/128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 26,999 रुपये है। नोकिया 8.1 के नए वेरियंट की बिक्री भारत में 6 फरवरी से अमेजॉन, नोकिया के ऑनलाइन स्टोर और कई ऑफलाइन स्टोर से होगी। वहीं अमेजॉन पर इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है।

    nokia 8.1
    nokia 8.1

    Nokia 8.1 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 9 पाई मिलेगा, हालांकि यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। नोकिया 8.1 में 6.18 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2244 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। नोकिया 8.1 में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें