नोकिया 5.1 प्लस का 4GB/6GB रैम वेरियंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

एचएमडी ग्लोबल ने भारत में अपने स्मार्टफोन Nokia 5.1 Plus को नए वेरियंट में पेश किया है। कंपनी ने नोकिया 5.1 प्लस को 4 जीबी रैम व 6 जीबी रैम वेरियंट को 64 जीबी स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च किया है। इससे पहले नोकिया 5.1 प्लस 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिल रहा था। नोकिया 5.1 प्लस के इन दोनों वेरियंट की बिक्री 7 फरवरी से शुरू होगी, वहीं ऑफलाइन स्टोर पर फोन 12 फरवरी से उपलब्ध होगा।

नोकिया 5.1 प्लस की स्पेसिफिकेशन
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 5.86 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

नोकिया 5.1 प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में 3060 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE,वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।