13 जून को भारत में लॉन्च होंगे नोकिया 3, 5 और 6 !

amarujala.com - Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 03 Jun 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
Nokia 3, 5 and Nokia 6 Likely to Launch in India on 13th jun 2017
Nokia

    नोकिया और एचएमडी ग्लोबल के तीन दमदार फोन के भारत में लॉन्चिंग की तारीख सामने आई है। बर्सिलोना के मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च हुए नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 के बारे में खबर है कि ये तीनों फोन भारत में 13 जून को लॉन्च हो सकते हैं। इससे पहले खबर थी कि ये तीनों फोन 15 जून को लॉन्च होंगे। 13 जून को लॉन्चिंग को लेकर मीडिया इनवाइट्स भी भेजे जा रहे हैं। आगे जानें तीनों स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन और कीमत।

    Nokia 3
    Nokia 3

    नोकिया 3

    इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें मीडियाटेक का प्रोसेसर है, 8 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 2650mAh की बैटरी है। फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम है।

    नोकिया 5
    नोकिया 5

    नोकिया 5

    इस फोन में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000mAh की बैटरी है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें