Motorola One Vision आज भारत में होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट

मोबाईल कंपनी मोटोरोला आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola One Vision को लॉन्च करेगी। मोटोरोला वन विजन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में आज यानी 20 जून को दोपहर 12 बजे होगी। लॉन्चिंग इवेंट को आप मोटोरोला के यूट्यूब के चैनल पर लाइव देख सकते हैं। बता दें कि Motorola One Vision को पिछले महीने ही ब्राजील में लॉन्च किया गया था। फोन के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और पंच होल डिस्प्ले मिलेगी।

Motorola One Vision की स्पेसिफिकेशन
फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें पंचहोल डिस्प्ले है। दूसरे शब्दों में कहें तो डिस्प्ले में एक छेद है जिसमें फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस फोन में आपको एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित एंड्रॉयड वन दिया गया है। इसके अलावा फोन में हाईब्रिड डुअल सिम स्लॉट मिलेगा।

मोटोरोला वन विजन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2520 पिक्सल है। मोटोरोला के इस फोन में सैमसंग का 2.2GHz वाला एक्सिनोस 9609 प्रोसेसर है जो कि ऑक्टाकोर है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।