Motorola One Vision की पहली सेल आज, इसमें है 25MP का सेल्फी कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 27 Jun 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
Motorola One Vision sale today in India from flipkart, price and specifications
Motorola One Vision - फोटो : Flipkart

    मोटोरोला ने पिछले सप्ताह भारत में अपने नए फोन Motorola One Vision को लॉन्च किया। वहीं आज यानी 27 जून को इस फोन की पहली सेल है। मोटोरोला वन विजन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। मोटोरोला वन विजन की खासियतों की बात करें तो इसमें पंचहोल डिस्प्ले कैमरा और 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    Motorola One Vision
    Motorola One Vision - फोटो : motorola

    Motorola One Vision की स्पेसिफिकेशन

    फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें पंचहोल डिस्प्ले है। दूसरे शब्दों में कहें तो डिस्प्ले में एक छेद है जिसमें फ्रंट कैमरा दिया गया है। मोटोरोला वन विजन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2520 पिक्सल है। मोटोरोला के इस फोन में सैमसंग का 2.2GHz वाला एक्सिनोस 9609 प्रोसेसर है जो कि ऑक्टाकोर है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में आपको एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित एंड्रॉयड वन दिया गया है।

    Motorola One Vision
    Motorola One Vision - फोटो : Flipkart

    मोटोरोला वन विजन का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.7 है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट और 8x डिजिटल जूम मिलेगा। मोटोरोला वन विजन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें