Motorola One Action हुआ भारत में लॉन्च, मिलेगा अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 23 Aug 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
Motorola One Action launched in India with Dedicated Action Camera Price Specifications
Motorola One Action - फोटो : Motorola

    मोटोरोला ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटोरोला वन एक्शन (Motorola One Action) लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला वन एक्शन की भारतीय बाजार में बिक्री 30 अगस्त से होगी। बाजार में मौजूद अन्य स्मार्टफोन की तरह ही मोटोरोला वन एक्शन में भी अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस फोन की यह भी खासियत है कि आप वर्टिकली, लैडस्कैप वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

    Motorola One Action
    Motorola One Action - फोटो : TWITTER

    Motorola One Action की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स

    मोटोरोला वन एक्शन के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है। यह फोन सिर्फ एक ही वेरियंट में मिलेगा और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। मोटोरोला वन एक्शन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा 125 जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी मिल रहा है।

    Motorola One Action
    Motorola One Action - फोटो : TWITTER

    Motorola One Action की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन को एंड्रॉयड Q और R का भी अपडेट मिलेगा। इस फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2520 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में सैमसंग का एक्सिनॉज 9609 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए माली G72 MP3 GPU और 4 जीबी रैम है। Motorola One Action में 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ा सकेंगे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें