Motorola Edge 70 vs OnePlus Nord 5: स्लिम और स्टाइलिश लुक या बेमिसाल गेमिंग पावर, अपने लिए बेस्ट फोन चुनें

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 18 Dec 2025 04:08 PM IST
सार

Motorola Edge 70 vs OnePlus Nord 5 Comparison:

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में मोटोरोला और वनप्लस के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। जहां Motorola Edge 70 का सुपर स्लिम डिजाइन लोगों को पसंद आ रहा है, वहीं OnePlus Nord 5 अपनी दमदार परफॉर्मेंस ने लोगों को दीवाना बना दिया है। कंपेरिजन पढ़कर समझिए आपके लिए कौन-सा फोन बेस्ट हो सरता है।

विज्ञापन
motorola edge 70 vs oneplus nord 5 comparison camera chip processor battery charging display
किस फोन को पसंद करेंगे आप? - फोटो : अमर उजाला

    Motorola Edge 70 vs OnePlus Nord 5:

    भारत के मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में मोटोरोला ने Edge 70 के साथ तहलका मचा दिया है। यह कंपनी का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन है। वहीं, OnePlus Nord 5 भी इस सगमेंट में अपने प्रीमियम फीचर्स के साथ पीछे नहीं है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और आपका बजट 25,000 से 30,000 रुपये के बीच है, तो जानिए आपके लिए इन दोनों फोन में से कौन सबसे ज्यादा पैसा वसूल साबित होगा।

    Motorola Edge 70 vs OnePlus Nord 5: डिजाइन और डिस्प्ले

    मोटोरोला ने Edge 70 के साथ डिजाइन की दुनिया में तहलका मचा दिया है। मात्र 5.99mm की मोटाई और 159 ग्राम वजन के साथ यह फोन न केवल सेगमेंट में सबसे हल्का है, बल्कि दिखने में भी बेहद प्रीमियम लगता है। इस फोन में ड्यूरेबलिटी के साथ कोई कंप्रोमाइड नहीं किया गया है। इसमें IP68+69 की रेटिंग के साथ एयरक्राफ्ट ग्रेड एलुमीनीयम फ्रेम और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती दी गई है, जो इसे पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रखती है। स्क्रीन के लिए Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया गया है। Motorola Edge 70 में 6.7-इंच की स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।

    वहीं, OnePlus Nord 5 भी स्टाइल के मामले में कम नहीं है, लेकिन यह मोटोरोला के मुकाबले थोड़ा भारी (211 ग्राम) और मोटा है। हालांकि, डिस्प्ले के मामले में वनप्लस बाजी मार लेता है। Nord 5 में 6.8-इंच की 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 nits की पीक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले मिलती है, जो इसे गेमिंग के लिए बेहतरीन बनाती है। इस फोन में 1280 x 2800 का डिस्प्ले रिजॉल्यूशन मिलता है जो व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।

    Edge 70 में है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
    Edge 70 में है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट - फोटो : Motorola

    Motorola Edge 70 vs OnePlus Nord 5: परफॉर्मेंस और गेमिंग पावर

    परफॉर्मेंस के मोर्चे पर दोनों फोंस की अपनी खूबियां हैं। Motorola Edge 70 में नया Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो रोजमर्रा के मल्टीटास्किंग और सामान्य इस्तेमाल के लिए बहुत स्मूथ है। इसमें कूलिंग के लिए वेपर चैंबर भी दिया गया है। वहीं, OnePlus Nord 5 में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह चिपसेट खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो अपने फोन पर भारी गेमिंग करते हैं या वीडियो एडिटिंग जैसे हैवी काम करते हैं। चिपसेट परफॉर्मेंस के मामले में वनप्लस मोटोरोला से एक कदम आगे खड़ा नजर आता है।

    अल्ट्रा-वाइड लेंस में पीछे रह गया Nord 5
    अल्ट्रा-वाइड लेंस में पीछे रह गया Nord 5 - फोटो : OnePlus

    Motorola Edge 70 vs OnePlus Nord 5: कैमरा सेटअप

    कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों फोन में 50MP का मेन सेंसर दिया गया है, लेकिन मोटोरोला यहां थोड़ी बढ़त बना लेता है। Edge 70 में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में सेल्फी के लिए भी 50MP का कैमरा मिलता है।

    OnePlus Nord 5 में भी 50MP का मेन कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा है, लेकिन इसका अल्ट्रा-वाइड लेंस केवल 8MP का है। अगर आप वाइड-एंगल फोटोग्राफी और लैंडस्केप शॉट्स के शौकीन हैं, तो मोटोरोला का 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा आपको ज्यादा बेहतर और साफ तस्वीरें देगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें