Upcoming Phone: Motorola Edge 70 Max की लॉन्च डेट आई सामने, जानें कब और किन दमदार फीचर्स के साथ देगा दस्तक

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Sun, 12 Jul 2026 01:30 PM IST
सार

Motorola Edge 70 Max:

मोटोरोला ने आधिकारिक तौर पर अपने नए फ्लैगशिप फोन मोटो एज 70 मैक्स की लॉन्चिंग डेट कंफर्म कर दी है और इसी के साथ इसकी तस्वीरे में सामने आ गई हैं। आइए जानते हैं यह फोन कैसा होगा और इसमें आपके लिए क्या खास है।

विज्ञापन
Motorola Edge 70 Max launch date confirmed; find out everything
मोटोरोला एज 70 मैक्स - फोटो : Flipkart

    Motorola Edge 70 Max launch date:

    फोन लवर्स का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। कंपनी अपना नया शानदार और जबरदस्त स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max के लॉन्चिंग डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन 15 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे लॉन्च करेगी। हालांकि लॉन्च से पहले ही फोन की तस्वीर सामने आ चुकी है, जिससे ग्राहक अपनी पसंदीदा कलर के अनुसार इसे चुन सकते हैं।

    मोटोरोला एज 70 मैक्स
    मोटोरोला एज 70 मैक्स - फोटो : Flipkart

    Motorola Edge 70 Max दिखने में कैसा है?

    फिलहाल सामने आई तस्वीर के मुताबिक, मोटोरोला इस बार एक बेहद स्लीक और मॉडर्न लुक पेश करने जा रहा है। फोन के फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जिसके बेजल्स बेहद पतले रखे गए हैं, जिससे स्क्रीन देखने में काफी शानदार अनुभव दे सकती है।वहीं, इसके बैक पैनल पर एक स्क्वायर रियर कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह फोन दो बेहद खूबसूरत शेड्स लाइट लाइट ब्लू और ग्रीन में मिलेगा।

    मोटोरोला एज 70 मैक्स
    मोटोरोला एज 70 मैक्स - फोटो : Flipkart

    Snapdragon 8 Gen 5 के साथ दमदार परफॉर्मेंस

    इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी परफॉर्मेंस है। मोटो Edge 70 Max में क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट और ताकतवर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 SoC प्रोसेसर दिया गया है।कंपनी का दावा है कि इस चिपसेट के साथ फोन ने बेंचमार्क टेस्टिंग में 30 लाख (3 Million+) से ज्यादा का AnTuTu स्कोर हासिल किया है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। मल्टीटास्किंग को मक्खन जैसा स्मूथ बनाने के लिए इसमें 12GB तक की दमदार LPDDR5X रैम दी गई है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें