Moto G73 vs Poco X5 Pro: दोनों में से कौन-सा स्मार्टफोन है बेस्ट, कीमत से लेकर फीचर्स तक, जानें सबकुछ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 12 Mar 2023 01:53 PM IST
Moto G73 vs Poco X5 Pro Full Comparison By Specifications Camera And Price
Moto G73 vs Poco X5 Pro - फोटो : अमर उजाला

    मोटोरोला ने हाल ही में भारत में Moto G73 5G लॉन्च किया है, जो उनके बजट स्मार्टफोन लाइनअप का लेटेस्ट फोन है। इस फोन को 20 हजार से कम कीमत पर पेश किया गया है। फोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरे के साथ 6.5 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। यह फोन Poco X5 Pro 5G को कड़ी टक्कर दे रहा है। यदि आप भी नए स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और इन दोनों फोन में से कन्फ्यूज हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको Moto G73 vs Poco X5 Pro की फीचर्स से लेकर कीमत तक की जानकारी देने वाले हैं। चलिए देखते हैं।

    Moto G73 5G
    Moto G73 5G - फोटो : Moto

    Moto G73 vs Poco X5 Pro: कीमत

    Moto G73 5G के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है। फोन दो कलर ऑप्शन ल्यूसेंट व्हाइट और मिडनाइट ब्लू में आता है।Poco X5 Pro 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। फोन एस्ट्रल ब्लैक, होराइजन ब्लू और पोको येलो कलर ऑप्शन में आता है।

    Poco X5 Pro 5G
    Poco X5 Pro 5G - फोटो : अमर उजाला

    Moto G73 vs Poco X5 Pro: स्पेसिफिकेशन

    Moto G73 5G में Android 13 मिलता है और कंपनी फोन के साथ Android 14 का अपडेट भी देने वाली है। Moto G73 के साथ तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलने वाले हैं। Moto G73 5G में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ (1,080x2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 930 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज क्षमता मिलती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।POCO X5 Pro 5G में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ (1080 x 2400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 10 बिट कलर, 395 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलता है। POCO X5 Pro 5G में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 12 ओएस मिलता है। इस फोन के साथ भी साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें