मोटो ई5 vs शाओमी रेडमी नोट 5: आ देखें जरा किसमें कितना है दम, दोनों की कीमत एक ही है

लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने भारत में मंगलवार को दो नए स्मार्टफोन पेश किए जिनमें मोटो ई5 और मोटो ई5 प्लस शामिल हैं, हालांकि इस बार कंपनी ने बाजार में चल रही ट्रेंड से इतर डुअल रियर कैमरे की बजाय बड़ी बैटरी के साथ दोनों फोन को लॉन्च किया। मोटो ई5 में 4000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मोटो ई5 की टक्कर शाओमी के रेडमी नोट 5 से होगी तो आइए देखते हैं दोनों फोन में कितना दम है और कौन-सा फोन किस मामले में बाजी मारता है।

सबसे पहले रेडमी नोट 5 की बात करें तो इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 5.99 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टकोर 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 3GB/4GB रैम, 32GB/64GB स्टोरेज और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट और 3.0 ब्यूटिफिकेशन है। रेडमी नोट 5 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,999 और 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। फोन के साथ कवर फ्री में मिलेगा जो कि फोन के बॉक्स में ही होगा।अगली स्लाइड में जानें मोटो ई5 की स्पेसिफिकेशन।