Moto E22s Vs Infinix Hot 12: 10 हजार से कम कीमत में कौन सा फोन है बेस्ट?

स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने हाल में अपने नए एंट्री लेवल फोन Moto E22s को भारत में पेश किया है। इस फोन को 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 8,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। इसी कीमत और लगभग इसी स्पेसिफिकेशन में इनफिनिक्स ने भी अपने Infinix Hot 12 को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया है। 10 हजार से कम कीमत में ये दोनों ही फोन शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लैस हैं। चलिए जानते हैं Moto E22s Vs Infinix Hot 12 में से कौन-सा स्मार्टफोन बाजी मारता है।

Moto E22s Vs Infinix Hot 12: कीमत
Moto E22s आर्कटिक ब्लू और इको ब्लैक कलर में मिलता है। फोन सिंगल स्टोरेज में मिलता है, इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज को 8,999 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकता है।Infinix Hot 12 चार कलर ऑप्शन पर्पल, एक्सप्लोरेटरी ब्लू, पोलर ब्लैक और सियाल में मिलता है। ये भी सिंगल स्टोरेज में आता है। फोन के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज को 8,499 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Moto E22s Vs Infinix Hot 12: स्पेसिफिकेशन
Moto E22s में 6.5 इंच की एचडी+ IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, जो पंचहोल डिजाइन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। Moto E22s में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर और 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Moto E22s के साथ एंड्रॉयड 12 और नियर-टू स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस मिलता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट भी है।Infinix Hot 12 में 6.82 इंच की एचडी प्लस LCD IPS डिस्प्ले देखने को मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सेंपलिंग रेट के साथ आती है। फोन में ऑक्टाकोर MediaTek Helio G37 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। Infinix Hot 12 में एंड्रॉयड 11 आधारित XOS 10 मिलता है। इस फोन के साथ भी फिंगर प्रिंट सेंसर का सपोर्ट है।