Viral Video: दांतों से दबाई मोबाइल की बैटरी और हो गया ब्लास्ट, जानिए क्यों मौत को दावत दे सकती है ये गलती

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Sun, 08 Feb 2026 02:15 PM IST
सार

Thermal Runaway in Battery:

सोशल मीडिया (X) पर वायरल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मोबाइल की खराब बैटरी दांतों से दबाकर चेक करता है, तभी अचानक से बैटरी बम की तरह फट जाती है। इसपर एक्सपर्ट्स का कहना है कि मोबाइल बैटरी कोई खिलौना नहीं है, बल्कि खतरनाक रसायनों से भरा सील-बंद सिस्टम है, लेकिन सवाल है कि मुंह में बैटरी को लेना क्यों खतरनाक हो सकता है। जानें इस लेख में...

Mobile Battery Blast, Why you should never put battery your mouth Viral video exposes hidden risk
मुंह में रखते ही ब्लास्ट हुई मोबाइल की बैटरी - फोटो : एक्स

    एक्स पर वायरल वीडियो में एक शख्स मोबाइल फोन की खराब या फूली हुई बैटरी को मुंह में पकड़कर दांतों से दबा रहा है। इसी दौरान बैटरी अचानक तेज धमाके के साथ फट गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में वह व्यक्ति घायल हो गया, हालांकि उसकी हालत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

    मोबाइल बैटरी मुंह में लेना क्यों खतरनाक है?

    मोबाइल फोन की बैटरी एक सील बंद कंटेनर होती है, जिसके अंदर गाढ़े केमिकल और इलेक्ट्रिकल चार्ज भरा होता है। दांतों से दबाने पर इसकी बाहरी केसिंग टूट सकती है, जिससे सील सिस्टम तुरंत फेल हो जाता है और अंदर के खतरनाक कंपोनेंट बाहर आ जाते हैं।एक मोबाइल बैटरी के भीतर लिथियम-आधारित कैथोड और ग्रेफाइट का एनोड होता है। जब कोई व्यक्ति इसे दांतों से दबाता है, तो बैटरी की पतली सुरक्षा परत (Casing) तुरंत डैमेज हो जाती है। इसके बाद जैसे ही अंदर का लिक्विड इलेक्ट्रोलाइट ऑक्सीजन के संपर्क में आता है, एक अनियंत्रित रासायनिक प्रतिक्रिया शुरू होती है। बैटरी के भीतर शॉर्ट सर्किट होता है और सेकंड्स के भीतर तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है। इसी प्रक्रिया को थर्मल रनअवे (Thermal Runaway) कहते हैं, जो एक जोरदार धमाके और आग के साथ खत्म होती है। ये मुंह के टिशू के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं।बैटरी के अंदर मौजूद इलेक्ट्रोलाइट बेहद ज्वलनशील होता है। बैटरी टूटने पर यह लिक्विड मुंह, जीभ, गले और खाने की नली में गंभीर केमिकल जलन पैदा कर सकता है। इसके अलावा, थर्मल रनअवे प्रक्रिया के दौरान पैदा होने वाली तेज गर्मी मुंह, होंठ और चेहरे के टिशू को बुरी तरह जला सकती है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

    एक्सपर्ट्स की चेतावनी

    वीडियो वायरल होने के बाद एक्सपर्ट्स ने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की है कि वे वायरल होने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें, क्योंकि मोबाइल बैटरी एक छोटा सा डिवाइस नहीं बल्कि खतरनाक केमिकल सिस्टम होती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें