Mivi Fort S200 Review: घर को थियेटर बनाने वाला पावरफुल और किफायती साउंडबार

प्रदीप पाण्डेय
Sat, 29 Oct 2022 09:29 AM IST
विज्ञापन
Mivi Fort S200 Soundbar Review Know Price Features Specifications Details In Hindi
Mivi Fort S200 Review - फोटो : अमर उजाला

    घरेलू कंपनी Mivi ऑडियो सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। Mivi ने कुछ दिन पहले ही अपने नए साउंडबार Mivi Fort S200 को लॉन्च किया है। Mivi Fort S200 पूरी तरह से मेड इन इंडिया साउंडबार है। इसके साथ अलग से सबवूफर भी मिलता है। Mivi Fort S200 की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से हो रही है। Mivi Fort S200 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या यह एक फुल पैसा वसूल साउंडबार है?

    Mivi Fort S200 Review
    Mivi Fort S200 Review - फोटो : अमर उजाला

    Mivi Fort S200 Review: डिजाइन

    Mivi Fort S200 की डिजाइन Mivi Fort S100 जैसी ही है लेकिन इसके साथ क्रिस्टल वाले वाला टच कंट्रोल मिलता है और अलग से सबवूफर मिलता है। आप साउंडबार को अलग से इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन वूफर का मजा आपको सबवूफर से कनेक्ट करने के बाद ही मिलेगा। इसके साथ एक रिमोट भी मिलता है जिसकी मदद से आप साउंडबार के मोड और ट्यून को बदल सकते हैं। बिल्ड क्वॉलिटी फैंसी और अच्छी है। साउंडबार और वूफर दोनों पर फ्रंट में कंपनी की ब्रांडिंग है। साउंडबार के पीछे की ओर की ओर सभी तरह के पोर्ट मिलते हैं जिनमें एक एचडीएमआई पोर्ट भी है। ओवरऑल Mivi Fort S200 की डिजाइन कॉम्पैक्ट और अच्छी है।

    Mivi Fort S200 Review
    Mivi Fort S200 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Mivi Fort S200 Review: परफॉरमेंस

    Mivi Fort S200 का कुल साउंड आउटपुट 200W है। इसके साथ रिमोट भी मिलेगा जिसमें इक्विलाइजर का सपोर्ट है। बास और ट्यून आदि को रिमोट के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा। Mivi Fort S200 के साथ 2.1 चैनल सिस्टम है। रिमोट के अलावा आप मैनुअल तौर पर भी Mivi Fort S200 को कंट्रोल कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें