Mivi Collar Flash Pro Review: क्या 999 रुपये कीमत में यह है बेस्ट नेकबैंड?

घरेलू कंपनी Mivi ने हाल ही में नए ऑडियो प्रोडक्ट Collar Flash Pro नेकबैंड को लॉन्च किया है। Collar Flash Pro नेकबैंड को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, ग्रे और रेड कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 999 रुपये है। Mivi Collar Flash Pro नेकबैंड में 13mm का ऑडियो ड्राइवर मिलता है। नेकबैंड में ब्लूटूथ 5.1 की कनेक्टिविटी के साथ PNC न्वाइस कैंसिलेशन का सपोर्ट दिया गया है। Mivi Collar Flash Pro को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...

Mivi Collar Flash Pro Review: डिजाइन
Mivi Collar Flash Pro में मेटल मैग्नेटिक बड्स मिलती हैं। इस्तेमाल ना होने की स्थिति में दोनों बड्स आपस में चिपक जाते हैं। हालांकि, मैग्नेटिक बड्स के साथ म्यूजिक प्ले-पोज का सपोर्ट नहीं है। दोनों बड्स पर कंपनी की ब्रान्डिंग की गई है। वहीं बैंड सिलिकॉन का मिलता है, इसकी क्वॉलिटी भी अच्छी मिलती है। नेकबैंड के राइट वाले हिस्से में सभी बटन और चार्जिंग पोर्ट का सपोर्ट है। चार्जिंग पोर्ट के पास ही ब्लू और रेड नोटिफिकेशन लाइट मिलती हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो 999 रुपये की कीमत में नेकबैंड की बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है। Mivi Collar Flash Pro ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, ग्रे और रेड कलर ऑप्शन में आता है। हमारे पास रिव्यू के लिए ब्लैक कलर है।

Mivi Collar Flash Pro Review: स्पेसिफिकेशन
Mivi Collar Flash Pro नेकबैंड में 13mm का ऑडियो ड्राइवर मिलता है। नेकबैंड में ब्लूटूथ 5.1 की कनेक्टिविटी के साथ PNC न्वाइस कैंसिलेशन का सपोर्ट दिया गया है। Mivi Collar Flash Pro में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट की सुपर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए नेकबैंड में IPX 5 की रेटिंग मिलती है। साथ ही नेकबैंड में MEMS माइक का सपोर्ट दिया गया है।