माइक्रोमैक्स ने 8MP फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च किया सेल्फी 2, जानें कीमत

माइक्रोमैक्स ने वेबसाइट पर लिस्ट करने के बाद आखिरकार अपने नए सेल्फी स्मार्टफोन माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। अगली स्लाइड में जानें फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन।

फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें फोन की बॉडी मेटल की है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो कि रियर कैमरे के ठीक नीचे है। फोन में 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 है। डिस्प्ले पर 2.5डी का कर्व्ड ग्लास भी है।

फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0, मल्टीटास्किंग विंडो व्यू, डुअल सिम सपोर्ट, 1.3GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर, 3GB रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 3000mAh की बैटरी है औ फोन 4जी वीओएलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करता है।