Micromax IN 2c vs Infinix Smart 6: आठ हजार रुपये में कौन है बेस्ट स्मार्टफोन?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Apr 2022 12:48 PM IST
विज्ञापन
Micromax IN 2c vs Infinix Smart 6 Which one is best for you price and specifications compare
Micromax IN 2c vs Infinix Smart 6 - फोटो : amarujala

    इस सप्ताह भारत में 8,000 रुपये से कम कीमत में दो स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। इनमें से पहला फोन माइक्रोमैक्स का Micromax IN 2c है और दूसरा इनफिनिक्स का Infinix Smart 6 है। इन दोनों फोन की कीमत 7,499 है। इनमें से एक फोन में प्योर एंड्रॉयड मिलता है, जबकि दूसरे में कस्टमाइज एंड्रॉयड मिलता है। आज की इस रिपोर्ट में हम यही जानेंगे कि इन दोनों फोन में आपके लिए बेस्ट कौन-सा है।

    Infinix Smart 6
    Infinix Smart 6 - फोटो : amarujala

    Micromax IN 2c vs Infinix Smart 6: स्पेसिफिकेशन

    Infinix Smart 6 में 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 11 का गो एडिशन आधारित XOS 7.6 है। फोन के साथ 4 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि 4 जीबी रैम में से 2 जीबी वर्चुअल रैम है, यानी वास्तव में आपको 2 जीबी रैम ही मिलता है। फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। दावा है कि इसके बैक पैनल पर बैक्टीरिया का असर नहीं होगा।Micromax IN 2c में 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसमें एंड्रॉयड 11 दिया गया है जो कि स्टॉक एंड्रॉयड है यानी आपको फालतू के थर्ड पार्टी एप फोन में नहीं मिलेंगे। शाओमी से लेकर सैमसंग और रियलमी तक फोन में इस तरह का स्टॉक एंड्रॉयड आपको नहीं मिलेगा। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलती है। फोन में UNISOC T610 प्रोसेसर मिलता है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।

    Micromax IN 2c vs Infinix Smart 6
    Micromax IN 2c vs Infinix Smart 6 - फोटो : amarujala

    Micromax IN 2c vs Infinix Smart 6: कैमरा

    माइक्रोमैक्स के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 8 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस पोट्रेट के लिए है, हालांकि दूसरे लेंस के मेगापिक्सल के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।Infinix Smart 6 में डुअल AI रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 8 मेगापिक्सल का है और इसके भी दूसरे लेंस के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसके साथ डुअल LED फ्लैश है। इसमें 5 मेगापिक्सल का AI सेल्फी कैमरा है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें