Mi A3 की पहली सेल आज, मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा, जानें कीमत और ऑफर्स

शाओमी के नए स्मार्टफोन Mi A3 की पहली सेल आज है। एमआई ए3 को आज यानी 23 अगस्त 2019 दोपहर 12 बजे अमेजन, एमआई होम और एमआई स्टोर से खरीदा जा सकता है। Mi A3 की पहली सेल आज, मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा, जानें कीमत और ऑफर्स

भारत में Mi A3 की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा एमआई ए3 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये है। एमआई ए3 तीन कलर वेरियंट Not Just Blue, More Than White और Kind of Gray में मिलेगा।

Mi A3 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इसमें 6.08 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड मिलेगी। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा एमआई ए3 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4 जीबी/6 जीबी रैम और 64जीबी/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर है।