शाओमी ने भारत में लॉन्च किया Mi A3, मिलेंगे तीन रियर कैमरे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 21 Aug 2019 02:19 PM IST
Mi A3 smartphone launched in India With Triple Rear Cameras Price Specifications and offers
Mi A3 - फोटो : xiaomi

    शाओमी ने स्पेन में अपने नए स्मार्टफोन Mi A3 को लॉन्च करने के बाद भारत में भी लॉन्च कर दिया है। शाओमी के इस नए एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन MI A3 में तीन रियर कैमरे मिलेंगे। इसके अलावा इस फोन में ग्लॉसी फिनिश दी गई है और वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। एमआई ए3 में कंपनी ने 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। तो आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    mi a3
    mi a3 - फोटो : xiaomi

    भारत में Mi A3 की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा एमआई ए3 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये है। एमआई ए3 तीन कलर वेरियंट Not Just Blue, More Than White और Kind of Gray में मिलेगा। फोन की बिक्री अमेजन इंडिया, एमआई की साइट और एमआई होम स्टोर से 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे से होगी। वहीं जल्द ही इस फोन को ऑफलाइन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

    mi a3
    mi a3 - फोटो : xiaomi

    Mi A3 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इसमें 6.08 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड मिलेगी। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा एमआई ए3 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4 जीबी/6 जीबी रैम और 64जीबी/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर है।