Mi 11 Lite की भारत में पहली सेल आज, जानें कीमत से लेकर ऑफर्स तक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 28 Jun 2021 09:40 AM IST
विज्ञापन
Mi 11 Lite First Sale in India Today at 12 Noon via Flipkart price and specifications
Mi 11 Lite - फोटो : amarujala

    शाओमी इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Mi 11 Lite को पिछले सप्ताह ही भारत में लॉन्च किया है। Mi 11 Lite के साथ कंपनी ने अपनी नई स्मार्टवॉच Mi Watch Revolve Active को भारतीय बाजार में उतारा है। Mi 11 Lite के लिए अभी तक प्री-बुकिंग हो रही थी लेकिन आज यानी 28 जून को इस फोन की पहली सेल है। Mi 11 Lite को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और शाओमी के सभी स्टोर से खरीदा जा सकेगा। Mi 11 Lite को इससे पहले ग्लोबली लॉन्च किया गया है। Mi 11 Lite में10 बिट की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। Mi 11 Lite में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर दिया गया है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। फोन के साथ हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो का सपोर्ट है जो कि वायर और वायरलेस दोनों मोड में काम करेगा। शाओमी के इस Mi 11 Lite स्मार्टफोन का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एम32 से होगा। आइए जानते हैं शाओमी के इस नए फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    Mi 11 Lite
    Mi 11 Lite - फोटो : amarujala

    Mi 11 Lite की कीमत

    Mi 11 Lite के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है। फोन की प्री-बुकिंग 25 जून को दोपहर 12 बजे होगी। वहीं पहली सेल 28 जून को फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट से होगी।

    Mi 11 Lite
    Mi 11 Lite - फोटो : amarujala

    Mi 11 Lite की स्पेसिफिकेशन

    फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ एचडीआर 10 का सपोर्ट है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 है। Mi 11 Lite में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें