Lenovo Yoga 9i: लेनोवो के 2 इन 1 लैपटॉप में है 4K टच स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर, 14 घंटे चलेगी बैटरी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 17 Jan 2023 01:02 PM IST
Lenovo Yoga 9i 2 in 1 Laptop Launched in India With 13th Gen Intel Core i7 CPU know Price and Specifications
Lenovo Yoga 9i Gen 8 - फोटो : Lenovo

    स्मार्टफोन ब्रांड लेनोवो (Lenovo) ने मंगलवार को नए मॉडल के साथ अपने नए कन्वर्टिबल लैपटॉप की योगा 9i सीरीज को पेश किया है। इस सीरीज के तहत Lenovo Yoga 9i Gen 8 को भारत में लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि प्रीमियम मोबाइल एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए इस लैपटॉप को डिजाइन किया गया है, इसके साथ इंटेल इवो सर्टिफिकेशन मिलता है। इस स्लीक टू-इन-वन लैपटॉप में 4K रिजॉल्यूशन और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ 14 इंच की OLED PureSight टचस्क्रीन मिलती है। लैपटॉप में 13वीं जनरेशन इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर है। Lenovo Yoga 9i Gen 8 को चार मोड्स जैसे कि लैपटॉप, स्टैंड, टेंट या टैबलेट में इस्तेमाल किया जा सकता है।

    Lenovo Yoga 9i Gen 8
    Lenovo Yoga 9i Gen 8 - फोटो : Lenovo

    Lenovo Yoga 9i Gen 8 की कीमत

    नए लेनोवो योगा 9i मॉडल की शुरुआती कीमत भारत में 1,74,990 रुपये है। लैपटॉप को लेनोवो की आधिकारिक साइट से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध किया गया है। Lenovo Yoga 9i Gen 8 को 29 जनवरी से लेनोवो एक्सक्लूसिव स्टोर और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। लैपटॉप दो अलग-अलग कलर ऑप्शन स्टॉर्म ग्रे और ओटमील में आता है।

    Lenovo Yoga 9i Gen 8
    Lenovo Yoga 9i Gen 8 - फोटो : Lenovo

    Lenovo Yoga 9i Gen 8 की स्पेसिफिकेशन

    लेनोवो योगा 9आई जेन 8 मॉडल में विंडोज 11 प्रो ऑनबोर्ड मिलता है। लैपटॉप के साथ 14-इंच OLED प्योरसाइट 4K स्क्रीन का सपोर्ट है, जो (3,840x2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और टचस्क्रीन को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट, 400 निट्स ब्राइटनेस और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है। लैपटॉप के साथ लेनोवो प्रिसिजन पेन 2 भी बॉक्स में मिलता है। लेटेस्ट लेनोवो योगा 9आई में इंटेल आईरिस एक्स ग्राफिक्स के साथ 13वीं जनरेशन इंटेल कोर आई7 सीपीयू का सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें