लेनोवो ने उतारा 3 जीबी/4 जीबी रैम वेरिएंट के साथ नया स्मार्टफोन

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Mon, 01 Aug 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
Lenovo Vibe K5 Note launched in India at Rs 11,999

    लेनोवो ने Vibe K5 Note स्मार्टफोन को भारत में 11,999 की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। यह फ्लिपकार्ट पर 3 अगस्त, रात 11 बजकर 59 मिनट पर ओपन सेल में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही कंपनी ने अपने किफायती बजट वाले स्मार्टफोन वाइब के5 प्लस को ज्यादा रैम और ज्‍यादा मेमोरी के साथ पुरानी कीमत 8,499 रुपये पर उतारा है।

    लेनोवो ने उतारा 3 जीबी/4 जीबी रैम वेरिएंट के साथ नया स्मार्टफोन

    लेनोवो वाइब K5 नोट कंपनी के K4 नोट का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसको इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। 11,999 रुपये में 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट और 13,499 रुपये की कीमत में 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट उपलब्‍ध होगा। फोन की इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी है, मेमोरी को बढ़ाने के लिए 128 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है।

    लेनोवो ने उतारा 3 जीबी/4 जीबी रैम वेरिएंट के साथ नया स्मार्टफोन

    यह थिएटरमैक्स नाम का फीचर है। जिसको कंपनी के4 नोट के साथ पेश कर चुकी है। कंपनी के मुताबिक लोगों को फोन पर फिल्म या वीडियो देखते वक्त सिनेमा जैसा अनुभव होगा। लेनोवो हैंडसेट के साथ थिएटर मैक्स कंट्रोलर और एमकैट ईवो गेमपैड प्रो 2 लॉन्च ऑफर में कम कीमत पर उपलब्‍ध होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें