4 कैमरे और गूगल टैंगो तकनीक से लैस लेनोवो फैब 2 लॉन्च

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Sat, 21 Jan 2017 01:16 PM IST
lenovo phab 2 launched with google tango technology
लेनोवो फैब 2 प्रो

    दुनिया का पहला टैंगो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। फोन की इस टैंगो तकनीक का इस्तेमाल ऑगमेंटेड रियलिटी के लिए किया जा सकेगा। इस फोन को बनाया है चाइनीज कंपनी लेनोवो ने और नाम दिया है 'Phab 2 Pro'।

    लेनोवो फैब 2 प्रो
    लेनोवो फैब 2 प्रो - फोटो : ौ

    सबसे पहले बात करते हैं टैंगो टेक्नीक की तो इस टेक्नॉलजी से यूजर्स स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर रियल लाइफ ऑब्जेक्ट्स के साथ-साथ वर्चुअल चीज़ों को भी देख सकते हैं। सॉफ्टवेयर की मदद से वे चीजों को माप सकते हैं और यह भी देख सकते हैं कि वर्चुअल चीजें असल दुनिया में कैसी दिखेंगी।

    लेनोवो फैब 2 प्रो
    लेनोवो फैब 2 प्रो

    टैंगो टेक्नीक के लिए चार कैमरे दिए गए हैं, जो कि अलग-अलग उपयोग के हैं। इसमें तीन कैमरे पीछे और एक कैमरा आगे लगा है। दो एक्स्ट्रा कैमरे मोशन ट्रैकिंग और डेप्थ सेंसिंग के लिए हैं, जो कि फोन के आसपास की चीजों का वर्चुअल स्ट्रक्चर तैयार करने में मदद करते हैं। इस तकनीक का इस्तेमाल इंडोर नेविगेशन, सर्च और गेमिंग के लिए किया जा सकेगा।