1 लाख 28 हजार रुपये में आता है 47.2MP कैमरे वाला यह फोन, जानिए क्या है खास

स्मार्टफोन ब्रांड Leica ने अपने फ्लैगशिप प्रीमियम फोन Leica Leitz Phone 2 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को जापान में लॉन्च किया गया है। फोन को Leitz Phone 1 के सक्सेसर के दौर पर पेश किया गया है। Leica Leitz Phone 2 को 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 6.6 इंच की वाइड UXGA+ डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। वहीं फोन के साथ 5,000mAh की बैटरी का सपोर्ट है।

Leica Leitz Phone 2 की कीमत
Leica Leitz Phone 2 को Leica व्हाइट कलर में पेश किया गया है। फोन के 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत JPY 225,360 यानी करीब 1,28,000 रुपये रखी गई है। अब तक कंपनी ने फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं Leitz Phone 1 को पिछले साथ करीब 1,25,800 रुपये की कीमत और सिल्वर कलर में पेश किया गया था।
ये भी पढ़ें: Whatsapp लाया ग्रुप नोटिफिकेशन से बचने का शानदार तरीका, जानें कैसे करेगा काम

Leica Leitz Phone 2 की स्पेसिफिकेशन
Leica Leitz Phone 2 में 6.6 इंच की UXGA+ IGZO OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1260x2730 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 240Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन और डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलता है। Leica Leitz Phone 2 एंड्रॉयड 12 के साथ आता है, इसमें ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर का सपोर्ट है। वहीं फोन को 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज से लैस किया गया है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। फोन के साथ वॉटर रेसिस्टेंट के लिए 1PX8 रेटिंग है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दोनों का सपोर्ट है।