Lava Shark 2 5G की सेल शुरू: मात्र ₹11,999 में 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले का मजा!

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीSuyash Pandey
Wed, 10 Jun 2026 06:04 PM IST
सार

Lava Shark 2 5G:

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava का नया बजट 5G स्मार्टफोन Lava Shark 2 5G आज 10 जून से देशभर में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले महीने लॉन्च किया था और अब इसकी पहली सेल शुरू कर दी गई है।

Lava Shark 2 5G Sale Starts Today, 120Hz Display, 8GB RAM and Android 16
Lava Shark 2 5G - फोटो : Lava

    अगर आप ₹12,000 से कम के बजट में एक दमदार 5G स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। लावा (Lava) का नया बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन Lava Shark 2 5G आज (10 जून) से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। यह फोन पिछले महीने मई में लॉन्च हुआ था।

    कम कीमत के बावजूद इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट और 8GB तक की रैम पावर जैसे कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत, ऑफर्स और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में।

    Lava Shark 2 5G
    Lava Shark 2 5G - फोटो : Lava

    कीमत, वेरिएंट और उपलब्धता

    Lava Shark 2 5G को कंपनी ने सिंगल वेरिएंट में पेश किया है। इसकी कीमत और ऑफर्स की डिटेल नीचे दी गई है:

    कीमत:

    ₹11,999 (4GB रैम + 64GB स्टोरेज)कहां से खरीदें:इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स के साथ-साथ अपने नजदीकी लोकल रिटेल स्टोर्स (ऑफलाइन) से भी खरीद सकते हैं।कलर्स:यह फोन दो शानदार रंगों- सोनार गोल्ड और आर्या ब्लू में आता है।खास सर्विस:लावा इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को घर पर मुफ्त सर्विस की सुविधा भी दे रही है।

    Lava Shark 2 5G
    Lava Shark 2 5G - फोटो : Lava

    Lava Shark 2 5G के धांसू फीचर्स

    डिस्प्ले: बजट में प्रीमियम फील

    इस फोन में 6.75 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल के साथ आती है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बजट में भी कंपनी ने 120Hz का फास्ट रिफ्रेश रेट दिया है। इससे सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहद स्मूथ हो जाता है। साथ ही, धूल और पानी की हल्की बौछारों से सुरक्षा के लिए इसे IP64 रेटिंग मिली है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें