Lava Probuds N11 Review: लावा का अबतक का बेस्ट वायरलेस नेकबैंड

प्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Oct 2022 05:28 PM IST
Lava Probuds N11 Review best neckband from lava brand with great battery life
Lava Probuds N11 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    घरेलू कंपनी Lava ने अपने नए नेकबैंड Lava Probuds N11 को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया है। Lava Probuds N11 की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट अमेजन से हो रही है। Lava Probuds N11 खरीदने वाले ग्राहकों को एक महीने के लिए Gaana का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। Lava Probuds N11 के साथ कंपनी ने 42 घंटे तक का बैटरी बैकअप दिया है। इसके अलावा इसमें न्वाइज कैंसिलेशन भी है। Lava Probuds N11 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं....

    Lava Probuds N11 Review
    Lava Probuds N11 Review - फोटो : Lava

    Lava Probuds N11 Review: डिजाइन

    Lava Probuds N11 को फायरफ्लाई ग्रीन, काई ऑरेंज और पैंथर ब्लैक कलर में पेश किया गया है। Lava Probuds N11 के साथ मैग्नेटिक बड्स दिए गए हैं। इस्तेमाल ना होने की स्थिति में दोनों बड्स आपस में चिपक जाते हैं। बड्स के साथ ईयरटिप भी मिलते हैं जिनमें एक बड़े हुक वाला भी है। नेकबैंड के राइट वाले हिस्से में सभी बटन और चार्जिंग पोर्ट है, जबकि लेफ्ट में कोई बटन नहीं है।

    Lava Probuds N11 Review: लावा का अबतक का बेस्ट वायरलेस नेकबैंड

    Lava Probuds N11 की बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है। Lava Probuds N11 की फिनिशिंग और बिल्ड क्वॉलिटी को देखकर आप अंदाजा नहीं लगा सकते कि यह लावा का ही है। दोनों बड्स पर प्रोडक्ट की ब्रांडिंग P देखने को मिलती है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Lava Probuds N11 को IPX6 की रेटिंग मिली है।

    Lava Probuds N11 Review: लावा का अबतक का बेस्ट वायरलेस नेकबैंड

    Lava Probuds N11 के साथ डुअल हॉलस्विच फीचर (Dual Hallswitch) फीचर है जिसे लेकर कंपनी ने कहा है कि इस फीचर के साथ आने वाला कंपनी का यह पहला नेकबैंड है। Lava Probuds N11 के साथ डैश स्विस, टर्बो लैटेंसी और प्रो गेम मोड के अलावा एनवायरमेंट न्वाइज कैंसिलेशन भी मिलता है। Lava Probuds N11 में 12mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है जिसे लेकर बेस्ट ऑडियो क्वॉलिटी का दावा है। Lava Probuds N11 में डुअल कनेक्टिविटी भी दी गई है यानी दो डिवाइस से एक साथ इसे आप कनेक्ट कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.2 दिया गया है।