लावा ने लॉन्च किया बेहद सस्ता और भारत का पहला 4G VoLTE फीचर फोन
विज्ञापन

घरेलू स्मार्टफोन कंपनी लावा ने भारत में पहला 4G फीचर फोन लॉन्च किया है। लावा कनेक्ट एम1 बेहद सस्ता 4G फीचर फोन है जिसकी कीमत और फीचर्स जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

फोन की खासियत
लावा के इस फोन की सबसे अहम खासियत है कि यह 4G VoLTE सपोर्ट करता है। यानि इसमें आप डाटा का इस्तेमाल कर कॉल कर पाएंगे।

लावा का यह फोन रिलायंस जियो के साथ भी काम करेगा। बता दें कि रिलायंस जियो भी बेहद सस्ते 4G स्मार्टफोन बनाने पर काम कर रही है। ऐसे में लावा कनेक्ट एम1 की लॉन्चिंग काफी अहम है।
विज्ञापन