Lava Blaze Pro Vs Galaxy F14: 13 हजार की कीमत में कौन-सा 5G फोन खरीदना है समझदारी? जानें सभी फीचर्स

लावा ने अपने नए फोन Lava Blaze Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया गया है। फोन की कीमत 13 हजार रुपये से भी कम है। इसी कीमत पर सैमसंग का Galaxy F14 भी आता है, जो 6000mAh बैटरी क्षमता से लैस है। कीमत के हिसाब से दोनों ही फोन कई दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लैस हैं। यदि आपका बजट 13 हजार रुपये है और आप 5G फोन खरीदना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इन दोनों फोन की सभी स्पेसिफिकेशन के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

Lava Blaze Pro Vs Samsung Galaxy F14: डिस्प्ले
Lava Blaze Pro 5जी में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy F14 5G में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले पैनल है। इसके साथ भी 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी है।

Lava Blaze Pro Vs Samsung Galaxy F14: प्रोसेसर और रैम
Lava Blaze Pro में एंड्रॉयड 13 के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। रैम को 16 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। वहीं Galaxy F14 5G में Exynos 1330 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 13 आधारित OneUI 5.0 मिलता है। सैमसंग फोन में कंपनी चार साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ दो साल के लिए OS अपग्रेड देने का वादा किया है। Samsung Galaxy F14 5G में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। रैम को 12 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है।