Lava Blaze 2: मात्र नौ हजार रुपये में लॉन्च हुआ '11GB' रैम वाला यह देसी फोन, मिलेंगे पैसा वसूल फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 10 Apr 2023 12:32 PM IST
lava blaze 2 launch in india at rs 8999 with 11gb ram and 18w charging specifications sale
Lava Blaze 2 - फोटो : अमर उजाला

    लावा ने अपने ब्लेज सीरीज के नए फोन Lava Blaze 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को Lave Blaze 5G के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किया गया है। Lava Blaze 2 को यूनिसोक T616 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। फोन में 11 जीबी तक रैम और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप और प्रीमियम ग्लास बैक डिजाइन मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

    Lava Blaze 2
    Lava Blaze 2 - फोटो : Amazon

    Lava Blaze 2 की कीमत

    फोन को ग्लास ब्लैक,ग्लास ऑरेंज और ग्लास ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Lava Blaze 2के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है। फोन को 18 अप्रैल दोपहर 12 बजे से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

    Lava Blaze 2
    Lava Blaze 2 - फोटो : अमर उजाला

    Lava Blaze 2 की स्पेसिफिकेशन

    लावा के लेटेस्ट फोन में 6.5 इंच का 2.5D कर्व्ड एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले मिलता है, डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट है। फोन को एंड्रॉयड 13 के साथ पेश किया गया है। कंपनी फोन में दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी देने वाली है। यानी फोन में एंड्रॉयड 14 और एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट भी मिलेगा।

    Lava Blaze 2 में ऑक्टा कोर यूनिसोक T616 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम मिलता है। रैम को 11 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। फोन के साथ 128 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा भी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें