JioTag: एपल को टक्कर देने जियो ने लॉन्च किया ब्लूटूथ ट्रैकर, कीमत 750 रुपये से भी कम
JioTag को रिप्लेसेबल बैटरी के साथ पेश किया गया है। यानी आप इसकी बैटरी को निकाल भी सकते हैं। यूजर्स आइटम को ट्रैक करने के लिए इसे अपने वॉलेट, हैंडबैग या किसी अन्य पर्सनल आइटम में रख सकते हैं।

जियो ने ब्लूटूथ ट्रैकिंग डिवाइस JioTag को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को एपल के एयरटैग्स की टक्कर में लाया गया है। JioTag, एपल एयरटैग के जैसे ही काम करता है, यह यूजर्स के स्मार्टफोन से जुड़ने के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का उपयोग करता है और उस आइटम को ट्रैक करने में मदद करता है जिससे ट्रैकर जुड़ा हुआ है। यह डिवाइस हल्का है और इसके इस्तेमाल में आसान होने का दावा किया गया है। नए लॉन्च किए गए डिवाइस को जियो कम्युनिटी फाइंड फीचर सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

JioTag की कीमत
JioTag व्हाइट कलर में आता है और इसको Jio.com वेबसाइट पर 2,199 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन ट्रैकर फिलहाल 749 रुपये में उपलब्ध है। कंपनी देश भर में चुनिंदा पिन कोड पर कैश-ऑन-डिलीवरी की सुविधा दे रही है, लेकिन अन्य इसके लिए प्रीपेड ऑर्डर दे सकते हैं। डिवाइस के साथ बॉक्स में अतिरिक्त बैटरी और केबल मिलता है।

JioTag के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
JioTag को रिप्लेसेबल बैटरी के साथ पेश किया गया है। यानी आप इसकी बैटरी को निकाल भी सकते हैं। इसमें CR2032 बैटरी मिलती है, जो एक साल तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। ब्लूटूथ ट्रैकर ब्लूटूथ v5.1 का उपयोग कर यूजर्स के स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है। यूजर्स आइटम को ट्रैक करने के लिए इसे अपने वॉलेट, हैंडबैग या किसी अन्य पर्सनल आइटम में रख सकते हैं। इसके साथ डोरी केबल मिलती है, जो ट्रैकर को अन्य वस्तुओं से एड कनरे में आसान बनाती है।
- कम कीमत में शानदार डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच, कॉलिंग के साथ मिलेंगे इतने सारे फीचर्स
- बड़े काम के हैं ये सरकारी एप, मुश्किलों में देते हैं साथ, आखिरी वाला तो आपके फोन में होना ही चाहिए
- 200MP कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुई Realme 11 Pro Series, कम कीमत में मिलेंगे कई महंगे फीचर्स
- Samsung Galaxy F54 से बेहतर है Moto Edge 40! जानें प्रमुख कारण