आज लॉन्च होगा देश का सबसे सस्ता लैपटॉप, कीमत होगी 20 हजार रुपये से भी कम

यदि आप भी किसी सस्ते लैपटॉप की तलाश में हैं तो आपकी यह तलाश आज यानी 31 जुलाई को खत्म होने जा रही है। आज भारत में सबसे सस्ता लैपटॉप लॉन्च होने जा रहा है। आज रिलायंस जियो अपना सबसे सस्ता लैपटॉप लॉन्च करने जा रहा है। पिछले साल दिल्ली के प्रगति मैदान में संपन्न हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) में रिलायंस जियो ने अपने पहले लैपटॉप JioBook को लॉन्च किया था और अब जियो एक और नया JioBook लॉन्च करने जा रहा है। अमेजन पर JioBook का टीजर भी जारी हुआ है। आइए जानते हैं इस लैपटॉप की खासियत...

Amazon पर जारी टीजर के मुताबिक नया JioBook लैपटॉप भी पहले वाले मॉडल की तरह होगा। JioBook का कलर ब्लू होगा और डिजाइन कॉम्पैक्ट होगी। टीजर में दावा किया जा रहा है कि JioBook सभी तरह के यूजर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

नए JioBook के साथ 4G कनेक्टिविटी मिलेगी और ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें आप एचडी वीडियो देख सकेंगे। नए JioBook का वजन 990 ग्राम होगा और बैटरी दिन भर साथ देगी। इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से होगी।