बड़े धमाके की तैयारी में जियो, 500 रुपये से भी कम में लॉन्च कर सकता है फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Jio to launch new phone under Rs 500 says leak reports
Jio phone 5 - फोटो : amarujala

    रिलायंस जियो ने साल 2018 में जियो फोन पेश किया था जो कि सबसे सस्ता 4जी फोन था। उसके बाद कंपनी ने जियो फोन 2 को बाजार में 2,999 रुपये की कीमत में उतारा। उसके बाद एक ऑफर के तहत जियो फोन-1 को 500 रुपये की कीमत पर बेचा गया। वहीं अब खबर है कि जियो 500 रुपये से कम में भी फोन लॉन्च करने वाला है।

    Jio Phone 2 for demo
    Jio Phone 2 for demo

    91मोबाइल्स की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रिलायंस जियो, JioPhone 5 पर काम कर रहा है। जियो फोन 5 भी एक फीचर फोन होगा और इसमें भी 4जी का सपोर्ट होगा। जियो फोन 5, जियो फोन का लाइट वर्जन होगा जिसकी शुरुआती कीमत 399 रुपये हो सकती है।

    Jio Phone Lite demo
    Jio Phone Lite demo - फोटो : amar ujala

    इस फोन में भी जियो फोन 1 और 2 की तरह काई ओएस मिलेगा यानी आप इस फोन में व्हाट्सएप, फेसबुक और गूगल जैसे एप्स इस्तेमाल कर पाएंगे। यदि ऐसा होता है तो जियो फोन 5 दुनिया का सबसे सस्ता 4जी फोन होगा। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जियो फोन 5 की फिलहाल टेस्टिंग चल रही है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें