काम की बात: Jio phone next की बराबरी करने वाले सैमसंग और शाओमी के स्मार्टफोन

रिलायंस जियो ने अपने स्मार्टफोन Jio phone next की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी दे दी है। Jio phone next की कीमत 6,499 रुपये रखी गई है और दिवाली से फोन को उपलब्ध कराया जाएगा। Jio phone next की 1,999 रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है और बाकी की रकम 18 महीने और 24 महीने की ईएमआई पर जमा करनी होगी। बड़ी बात यह है कि ईएमआई की रकम में ही आपको डाटा प्लान और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी यानी जब तक ईएमआई जाएगी तब तक आपको Jio phone next रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। अब आइए जरा उन स्मार्टफोन की लिस्ट भी देखते हैं जो Jio phone next की बराबरी कर सकते हैं।

Jio phone next के फीचर्स और कीमत
फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसपर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर QM 215 प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है जिसमें एक नैनो सिम लगेगा। इसमें 3500एमएएच की बैटरी भी है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे विकल्प हैं। हॉटस्पॉट की सुविधा भी दी गई है। फोन की कीमत 6,499 रुपये रखी गई है लेकिन आप 1,999 रुपये की डाउन पेमेंट पर इसे खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy M02
यह फोन फिलहाल 7,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित One UI दिया गया है। इसमें 6.5 इंच की HD+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक MediaTek 6739 प्रोसेसर है। इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ ब्यूटी और पोट्रेट समेत कई मोड्स मिलेंगे। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 10W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन का वजन 206 ग्राम है।
सैमसंग के इस फोन की कीमत तो जियो फोन नेक्स्ट से अधिक है लेकिन इसमें फीचर्स भी अधिक मिलते हैं। बड़ी बैटरी मिलती है, डुअल रियर कैमरा मिलता है। फास्ट चार्जिंग भी मिलती है।
- Jio phone next: 1999 रुपये देकर खरीद सकेंगे जियो फोन नेक्स्ट, दिवाली से शुरू होगी बिक्री
- Jio phone next: जियो फोन नेक्स्ट के टॉप पांच फीचर्स, किसी और एंट्री लेवल फोन में नहीं मिलेंगे
- Jio Phone Next 6,499 रुपये में हुआ लॉन्च, इससे कम कीमत में पहले बिक रहे ये स्मार्टफोन
- स्मार्ट टीवी मार्केट में घरेलू कंपनी Karbonn की धमाकेदार एंट्री, 7990 रुपये की शुरुआती कीमत पर चार टीवी हुए लॉन्च