जियो ग्राहकों को झटका: आज से नहीं होगी Jio Phone Next की बिक्री, दिवाली तक करना होगा इंतजार
जियो फोन नेक्स्ट के लिए दिवाली तक का इंतजारएडवांस्ड ट्रायल में है फोनकीमत अभी भी एक राज

हर बार सरप्राइज देखकर अपने ग्राहकों को हैरान करने वाले जियो ने इस बार बड़ा झटका दिया है। जियो के करोड़ों ग्राहक जो दुनिया के सबसे सस्ते 4जी स्मार्टफोन आज यानी 10 सितंबर से खरीदने का सपना देख रहे थे, उनका सपना चकनाचूर हो गया है। जियो फोन नेक्स्ट (Jio Phone Next) की बिक्री को लेकर रिलायंस ने बड़ा बयान दिया है। जियो फोन नेक्स्ट की सेल आज यानी 10 सितंबर से शुरू होने वाली थी लेकिन अब कंपनी ने कहा है कि फोन फिलहाल ट्रायल में है। इसकी बिक्री दिवाली से पहले होगी, हालांकि कंपनी ने बिक्री की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

बता दें कि रिलायंस जियो ने इसी साल जून में अपने 44वीं वार्षिक आम बैठक में दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन JioPhone Next पेश किया है, हालांकि फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में कुछ खास जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है। JioPhone Next को रिलायंस जियो और गूगल की साझेदारी में तैयार किया गया है।

कीमत की बात करें तो टिप्सटर योगेश के मुताबिक JioPhone Next की कीमत 3,499 रुपये होगी। इससे पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जियो फोन नेक्स्ट की कीमत 50 डॉलर से कम ही होगी। JioPhone Next में एंड्रॉयड 11 का गो एडिशन मिलेगा।
- Jio Plan: सबसे सस्ता यह रिचार्ज कराएं और 84 दिनों तक मौज करें, कॉलिंग से लेकर डाटा तक
- Jio Phone Next: 5000 रुपये से कम कीमत वाले कई फोन पहले से हैं बाजार में, फीचर्स जानने के बाद नहीं करेंगे जियो फोन का इंतजार
- बड़ी खबर: JioPhone Next की कीमत आई सामने, 10 सितंबर से शुरू होगी बिक्री
- JioPhone Next: लॉन्चिंग से पहले फीचर्स लीक, 13MP कैमरे के साथ मिलेगा क्वॉलकॉम का प्रोसेसर