जियो ने ग्राहकों को दिया दिवाली तोहफा, अब फ्लैश सेल का नहीं करना होगा इंतजार

यदि आप भी फ्लैश सेल के कारण जियो फोन नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। अब आपको जियो फोन 2 के लिए फ्लैश सेल का इंतजार नहीं करना होगा। रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए आज यानि 5 नवंबर से दोपहर 12 बजे से जियो फोन 2 को ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया है। अब आप 12 नवंबर तक बिना फ्लैश किसी भी वक्त जियो फोन 2 खरीद सकेंगे।

जियो फोन 2 के फीचर्स
सबसे पहले जियो फोन 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वार्टी की-बोर्ड, 4जी सपोर्ट, 2.4 इंच की डिस्प्ले, 2000 एमएएच की बैटरी, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा जियो के इस फोन में वीओएलटीई और वीओवाई-फाई यानी वॉयस ओवर वाई-फाई मिलेगा। इसके अलावा फोन में एफएम, वाई-फाई, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।ये भी पढ़ेंः जियो फोन में आ गया WhatsApp, ऐसे करें डाउनलोड

जियो फोन 2 की कीमत 2,999 रुपये है। फोन को फ्लैश सेल के तहत बेचा जाएगा यानि आपके पास फोन को खरीदने के लिए कुछ ही सेकेंड का समय होगा। बता दें कि इस फोन में व्हाट्सऐप भी चलेगा। जियो फोन 2 के लिए 49, 99 और 153 रुपये के तीन प्लान हैं।