जियो फोन 2 की सेल आज, नहीं मिलेगा यह शानदार ऑफर

Jio के 4जी फीचर फोन जियो फोन 2 की आज यानि 24 जनवरी 2019 को एक बार फिर से फ्लैश सेल में खरीदा जा सकता है। जियो फोन 2 की बिक्री आज दोपहर 12 बजे जियो की वेबसाइट पर फ्लैश सेल के जरिए होगी, हालांकि जियो फोन 2 की आज की सेल थोड़ी अलग होगी, क्योंकि जियो फोन 2 के साथ पेटीएम की ओर से 300 रुपये का कैशबैक मिल रहा था लेकिन इस सेल में यह ऑफर नहीं मिलेगा। आइए जियो फोन 2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन जानते हैं।

जियो फोन 2 के फीचर्स
सबसे पहले Jio Phone 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वार्टी की-बोर्ड, 4जी सपोर्ट, 2.4 इंच की डिस्प्ले, 2000 एमएएच की बैटरी, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा जियो के इस फोन में वीओएलटीई और वीओवाई-फाई यानी वॉयस ओवर वाई-फाई मिलेगा। इसके अलावा फोन में एफएम, वाई-फाई, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

Jio Phone 2 की कीमत 2,999 रुपये है। फोन को फ्लैश सेल के तहत बेचा जाएगा यानि आपके पास फोन को खरीदने के लिए कुछ ही सेकेंड का समय होगा। बता दें कि इस फोन में व्हाट्सऐप भी चलेगा। जियो फोन 2 के लिए 49, 99 और 153 रुपये के तीन प्लान हैं।