Jio के नए 4जी फीचर फोन को खरीदने का आज फिर से है मौका

जियो के नए 4जी फीचर फोन जियो फोन 2 को आज 1 नवंबर 2018 को फिर से खरीदने का मौका है। जियो फोन 2 की आज दोपहर 12 बजे जियो की वेबसाइट पर फ्लैश सेल है। बता दें कि फ्लैश सेल में आपके पास किसी भी प्रोडक्ट्स को खरीदने का बहुत ही कम समय होता है। ऐसे में आपके लिए यही बेहतर होगा कि यदि आप जियो फोन 2 खरीदना चाहते हैं तो जियो की वेबसाइट पर पहले से ही अपना अकाउंट बना लें और 12 बजे से कुछ मिनट पहले ही लॉगिन कर लें।

जियो फोन 2 के फीचर्स
सबसे पहले जियो फोन 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वार्टी की-बोर्ड, 4जी सपोर्ट, 2.4 इंच की डिस्प्ले, 2000 एमएएच की बैटरी, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा जियो के इस फोन में वीओएलटीई और वीओवाई-फाई यानी वॉयस ओवर वाई-फाई मिलेगा। इसके अलावा फोन में एफएम, वाई-फाई, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।ये भी पढ़ेंः जियो फोन में आ गया WhatsApp, ऐसे करें डाउनलोड

जियो फोन 2 की कीमत 2,999 रुपये है। फोन को फ्लैश सेल के तहत बेचा जाएगा यानि आपके पास फोन को खरीदने के लिए कुछ ही सेकेंड का समय होगा। बता दें कि इस फोन में व्हाट्सऐप भी चलेगा। जियो फोन 2 के लिए 49, 99 और 153 रुपये के तीन प्लान हैं।