दमदार साउंड वाला Jabra Elite 4 ईयरबड्स भारत में हुआ लॉन्च, लंबी बैटरी लाइफ के साथ मिलेगा ANC का सपोर्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 13 Apr 2023 02:52 PM IST
विज्ञापन
Jabra Elite 4 TWS Earbuds Launched In India With 22 Hour Battery Life know price and specifications
Jabra Elite 4 - फोटो : अमर उजाला

    प्रमुख ऑडियो प्रोडक्ट निर्माता कंपनी Jabra ने भारतीय बाजार में अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) Jabra Elite 4 को लॉन्च कर दिया है। Jabra Elite 4 को खासतौर पर मॉर्डन ईयरबड्स यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। Jabra Elite 4 के साथ IP55 की रेटिंग मिलती है और इसके साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) का भी सपोर्ट दिया गया है। ईयरबड्स के साथ ANC के बिना 28 घंटे प्लैबैक का दावा किया गया है। चलिए जानते हैं बड्स की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    Jabra Elite 4
    Jabra Elite 4 - फोटो : Jabra

    Jabra Elite 4 की कीमत

    Jabra Elite 4 ईयरबड्स को चार कलर ऑप्शन डार्क ग्रे, नेवी, लिलैक और लाइट बेज में पेश किया गया है। इसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। Jabra Elite 4 ईयरबड्स को 14 अप्रैल से खरीदारी के लिए उपलब्ध किया जाएगा। इसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, क्रोमा, रिलायंस और जबरा अधिकृत रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    Jabra Elite 4
    Jabra Elite 4 - फोटो : Jabra

    Jabra Elite 4 की स्पेसिफिकेशन

    Jabra Elite 4 के साथ अच्छी फिटिंग के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट दिया गया है। इसमें चार माइक्रोफोन के साथ 6mm का ड्राइवर और Qualcomm aptX का सपोर्ट मिलता है। बड्स के साथ फास्ट पेयरिंग और स्विफ्ट पेयर का सपोर्ट मिलता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें